हमीरपुर।
पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया गया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के प्रशिक्षण की प्रगति, अनुशासन
कानून-व्यवस्था से जुड़े ज्ञान, व्यवहारिक दक्षता और पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति उनकी समझ का गहन परीक्षण किया
साक्षात्कार के दौरान आरक्षियों से विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका
आमजन से संवाद स्थापित करने की क्षमता तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई को लेकर प्रश्न पूछे गए, जिससे उनकी व्यवहारिक समझ का आकलन किया जा सके
पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन को जीवन का मूलमंत्र बनाने की प्रेरणा दी
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है, जिसमें संवेदनशीलता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है
साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान व कौशल को व्यवहार में उतारने पर विशेष जोर दियाइस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे










Users Today : 5
Users This Year : 18069
Total Users : 30662
Views Today : 5
Total views : 60882