डीडीयू नगर/मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची बीडीए (विकास प्राधिकरण) टीम को मंगलवार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों को घेरकर बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही बीडीए टीम गांव में कार्रवाई के लिए पहुंची, ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि असली अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि छोटे किसानों को निशाना बनाकर उनसे पैसे की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों ने मौके पर ही विरोध जताते हुए कहा,
“पहले बड़े अवैध प्लाटरों की प्लाटिंग तोड़ी जाए, किसानों को परेशान करना बंद किया जाए।”
स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों ने बीडीए टीम को चारों ओर से घेर लिया और कुछ समय के लिए उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस देर तक नहीं पहुंची
घटना के दौरान स्थानीय पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति और बिगड़ती चली गई। पुलिस की अनुपस्थिति में ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ता गया।
बताया जा रहा है कि काफी देर बाद किसी तरह स्थिति को संभाला गया, हालांकि इस दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार की भी खबर है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और कार्रवाई के तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तो इस तरह के हालात पैदा नहीं होंगे।
फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274