श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ यात्रा के लिए हाईटेक सुविधाएं तैयार, 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर होगा समापन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए प्रशासन, श्राइन बोर्ड और लंगर संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिसका समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू से श्रीनगर तक हाईटेक आधार शिविर और आवासीय सुविधाओं का तेजी से निर्माण किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और लंगर संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार भी यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। यात्रा शुरू होने की तारीखों की घोषणा जल्द की जा सकती है। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों के साथ-साथ देशभर की लंगर संस्थाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जम्मू से लेकर श्रीनगर तक यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। खासतौर पर जम्मू के सिद्दड़ा में अमरनाथ यात्रियों के लिए एक आधुनिक और हाईटेक यात्री निवास (आधार शिविर) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

यह परियोजना ओएनजीसी द्वारा लगभग 40.20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसी तरह बिजबिहाड़ा में भी 1500 की क्षमता का एक यात्री निवास ओएनजीसी के सहयोग से बन रहा है।

बालटाल में भी एक यात्री निवास बन रहा है, जिसकी आधारशिला अमरनाथ यात्री 2025 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रखी थी। इसी तरह नुनवान कैंप में भी अतिरिक्त आवास क्षमता विकसित की जा रही हैं

श्रीनगर के प्रवेश बिंदु पंथा चौक पर यात्रियों के रुकने के लिए नया यात्री निवास बनाया जा रहा है।

बिजबिहाड़ा में बन रहा यात्री निवास, सड़क का काम जल्द होगा शुरूप्रशासन ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त अनंतनाग एवं यात्रा अधिकारी पहलगाम डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने सोमवार को सुभानपोरा बिजबिहाड़ा स्थित यात्री निवास बिजबिहाड़ा का निरीक्षण किया। सड़कों का काम भी जल्द शुरू होगा।

निरीक्षण का उद्देश्य यात्रा से पहले बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। यह यात्री निवास ओएनजीसी के संरक्षण में तैयार हो रहा है। इसमें लगभग 1,500 श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता है। आवश्यकता पड़ने पर इसे अमरनाथ यात्रियों के ठहराव और सुविधा के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त ने आरएंडबी विभाग की ओर से कराए जा रहे संपर्क मार्ग के मैकडमाइजेशन (सड़क निर्माण ) कार्य का भी निरीक्षण किया।

लंगरों के आवेदन की स्क्रूटनी शुरूलंगर चलाने वाले संगठनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया भी श्राइन बोर्ड ने शुरू कर दी है। कुछ सेवादारों के आवेदन रिजेक्ट होने से उनमें निराशा भी है। वहीं भोले के भक्त यात्रा आवेदन की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द शुरू होगा भगवतीनगर आधार शिविर में रंग रोगन:पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शीर्ष अधिकारियों की बैठक जल्द प्रस्तावित है। उसी के बाद भगवतीनगर आधार शिविर की साफ-सफाई व रंगरोगन भी शुरू हो जाएगा।


रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई