अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज इन दिनों गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है।
आरोप है कि अधीक्षक का करीबी व्यक्ति कम्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार खुलेआम जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वसूली कर रहा है, वहीं सी एच सी कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार लगभग 8 वर्षों से अधिक एक ही कार्यालय में तैनात हैं लोग कम्प्यूटर ऑपरेटर की बदलाव ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।
और क्षेत्र के निजी क्लिनिक संचालकों से भी मोटी रकम ऐंठी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आने वाले लोगों से तय शुल्क के अलावा अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है। पैसे न देने पर फाइल लटकाने या कार्य में अनावश्यक देरी करने का दबाव बनाया जाता है।
यही नहीं, निजी क्लिनिक संचालकों पर भी कार्रवाई का भय दिखाकर नियमित वसूली की जा रही है।
बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति खुद को अधीक्षक का खास बताकर विभागीय कार्रवाई की धमकी देता है, जिससे लोग मजबूरी में रकम देने को विवश हो जाते हैं। इस पूरे मामले की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो भ्रष्टाचार और बढ़ सकता है।
वहीं, जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे विभागीय हीलाहवाली साफ नजर आ रही है।अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
सीएचसी जहाँगीरगंज बना वसूली का अड्डा अधीक्षक के गुर्गे पर कार्रवाई से कतरा रहा विभाग। जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर खुलेआम उगाही, 8 साल से जमे ऑपरेटर पर क्यों मेहरबान अफसर सी यम मो साहब। क्लीनिक संचालकों से रंगदारी का खेल शिकायतों के बाद भी विभाग मौन। अधीक्षक के खास की दबंगई चरम पर गरीबों की जेब पर डाका अफसर चुप।
रिपोर्ट – पंकज कुमार











Users Today : 113
Users This Year : 17426
Total Users : 30019
Views Today : 221
Total views : 59501