वाराणसी।
मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल खुद सड़क पर उतरे और कई वार्डों का सघन निरीक्षण कर ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान कंदवा-19, सुसुवाही-39 और करौंदी-33 वार्डों में चल रहे नाला सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। चितईपुर से शुरू हुए इस अभियान में मुख्य नालों के साथ-साथ अंदरूनी ड्रेनेज लाइनों की सफाई व्यवस्था को भी बारीकी से जांचा गया।
🔹 मेयर का साफ निर्देश:
मानसून आने से पहले हर हाल में छोटे-बड़े सभी नालों की तली तक सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में कहीं भी जलभराव की नौबत न आए।
🔹 कंचनपुर पोखरी से मियावाकी जंगल तक निरीक्षण:
टीम ने कंचनपुर पोखरी में वृक्षारोपण की स्थिति देखी, वहीं मीरानगर एक्सटेंशन और शिव नगर कॉलोनी में चल रहे मियावाकी जंगल व पार्क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार पर भी नजर डाली।
🔹 धीमी सफाई पर फटकार:
सुसुवाही के आनंदपुरम कॉलोनी में नाला सफाई की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी। कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
🔹 सड़क और सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा:
विश्वकर्मा नगर में बन रही आरसीसी सड़क और वृंदावन पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर पार्षद सुरेश पटेल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, जोनल अधिकारी इंद्र विजय, स्वच्छता अधिकारी गजेंद्र सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521