‘एक दिन की जिलाधिकारी’ कार्यक्रम अंतर्गत आरोही दुबे को बनाया गया एक दिन का जिलाधिकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 06 अप्रैल 2026-

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेगा इवेंट ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ एवं ‘एक दिन की जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एस0एस0एम0वी0 इंटर कॉलेज सीखड़, मिर्जापुर में 2024-25 में यू0पी0 बोर्ड की इण्टर की टॉपर छात्रा आरोही दुबे को एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया।

एक दिन की जिलाधिकारी को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, मा0 सदस्य राज महिला आयोग नीलम प्रभात एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। छात्रा ने जिलाधिकारी के पद पर बैठते ही कार्यालय में आए आमजन की समस्याओ को सुना। जनसुनवाई में जमीनी विवाद का प्रकरण सामने आया, जिसका बखूबी तरीके से छात्रा ने समाधान किया,

जिसे देख अन्य छात्राओं के हौसले काफी मजबूत हुए। साथ ही एक दिन के जिलाधिकारी द्वारा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पूछे गए उनके जिज्ञासाओं को भी सांकेतिक अधिकारी ने पूरा किया। सांकेतिक अधिकारी के हाजिर जवाब से सभी छात्राएं प्रभावित हुई और उन्होंने भी अपने जीवन में आरोही दुबे की तरह बनने का प्रण लिया।

जिलाधिकारी द्वारा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को उनकी शिक्षा और आगे की तैयारी के लिए टिप्स देकर उन्हें प्रेरित किया। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात द्वारा उपस्थित छात्राओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा भी आरोही दुबे की तारीफ करते हुए अन्य छात्राओं को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से पांच का तत्काल ही निस्तारण किया गया व अन्य के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मंजू यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य काशीराम इंटर कॉलेज अनीता यादव, दिव्या जायसवाल ,शालिनी देवी, नगीना सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राएं उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई