दिनांकः06.04.2026 को समय करीब-07.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेंहु के खेत में रेखा पत्नी संतोष कोल,उम्र करीब-32 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मृत अवस्था में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है ।
सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच की गयी तो मृतका के शरीर पर कई चोटो के निशान का होना पाया गया । घटना स्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट व थाना अहरौरा पुलिस द्वारा करके घटना स्थल से भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है ।
घटना के सम्बन्ध मृतका के परिजनों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दी गयी है, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर यथाशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । मृतका के शव को बाद पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
मौके पर कानून एवं शांत व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 108
Users This Year : 10766
Total Users : 23359
Views Today : 210
Total views : 45871