चकिया पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया/चंदौली   शनिवार को सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘प्रबोधिनी-2026’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने की, जबकि संयोजिका डॉ अमिता सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. वृन्दावन लाल शर्मा (निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, प्रयागराज), प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ अमिता सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं बैज अलंकरण कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समय के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए ज्ञान और कौशल विकास की आवश्यकता बताई।

प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने घूमर नृत्य, समूह नृत्य, महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुति सहित लोक, धार्मिक एवं देशभक्ति गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मेधावियों का हुआ सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय टॉप-10 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इतिहास विभाग की कुमारी सत्या (गोल्ड मेडलिस्ट), मोनिका साहनी (संस्कृत विभाग, गोल्ड मेडलिस्ट) सहित परवीन बानो, पुष्पा, अनामिका गुप्ता, फिरदौस फातिमा, सरिता कुमारी, शिवानी कुमारी, शालिनी गुप्ता, स्तुति शुक्ला, अंजू कुमारी एवं विनीता यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्रीड़ा चैंपियनशिप में रामबाबू और कुमारी लक्ष्मी को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रमाकांत गौड़ ने किया

स्वागत भाषण डॉ अमिता सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरवन कुमार यादव द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्रगति आख्या डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रियंका, रोशनी, प्रिया, सुलेखा, ज्योति, अर्पिता सिंह, पूजिता पाण्डेय, गंगा, ज्योति जायसवाल और आयुष गुप्ता ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के संगम का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।