राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला मंत्री श्यामराज यादव का विदाई, सम्मान समारोह सम्पन्न।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज :-

कोषागार में कार्यरत श्यामराज यादव लेखाकार जो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री हैं और कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व मंत्री रह चुके हैं जो विगत 31 मार्च को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो चुकें हैं। जिसके उपलक्ष्य में विदाई व सम्मान समारोह व भोज का आयोजन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आशीर्वचन के रूप में विशेष रूप से बाबा कीनाराम पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम उपस्थित रहे।

जिनको पूरे राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और बाबा जी ने श्यामराज यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप जहां भी जैसे भी हो जो भी कार्य कर रहे हो लेकिन याद हमेशा रखें परमात्मा ने हमें सेवा के लिए ही भेजा है। सेवा भाव हमेशा रखें तभी आप प्रसन्न रहेंगे और जीवन रहेगा खुशहाल, परमात्मा आप सभी को सपरिवार स्वस्थ व प्रसन्न रखें।

इस अवसर पर सभी विभागों के पदाधिकारियों ने श्यामराज यादव को फूल मालाओं से व स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व उपहार भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द, शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुंधाशु सिंह सम्प्रेक्षक, दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव मण्डल मंत्री, अरविन्द दूबे पूर्वांचल उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, शैल कुमारी, गीता उपाध्याय, सुषमा, आरती शास्त्री, कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह यादव, राजेश्वर पाण्डेय, अवध नारायण पाण्डेय, वी एन चौबे,अशोक सिंह, रामचन्द्र गुप्ता,प्रेम चन्द्र गुप्ता, दिनेश सिंह,वेद प्रकाश सिंह, महेश श्रीवास्तव, आनन्द लाल श्रीवास्तव,सी बी सिंह, देवेंद्र कुमार राय,कौशलेंद्र सिंह, प्रसून कुमार, राजेन्द्र, जगदीश लाल ,कोशलेंद्र शर्मा, उमेश कुमार सिंह, जटाशंकर यादव, फूलचंद,विजय श्रीवास्तव, विष्णु गुप्ता, बृजेश कुमार सिंह,रवि सविता, संजय सिंह, अजीत कुमार,मनीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।