BJP का बड़ा दांव: लालगंज में नई टीम घोषित, चुनावी मोड में संगठन!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आज़मगढ़।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 2 अप्रैल को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी इस सूची को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अंतिम रूप दिया गया, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी अब बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस कर रही है।

नई टीम में कई चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें जिला उपाध्यक्ष पद पर हरीश तिवारी, अभिषेक सिंह बाँबी, नीरज तिवारी, सुनील सिंह डब्बू, सन्तराम निषाद, डॉ. शैलेन्द्र यादव, राजेश सरोज और अजय कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं जिला महामंत्री पद पर भी पार्टी ने संतुलन साधते हुए सीता चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह और आशुतोष राय उर्फ पंकज राय को शामिल किया है।

जिला मंत्री पद के रूप में संतोष कुमार पाण्डेय, रिया पाण्डेय, प्रमोद राजभर, राकेश चतुर्वेदी, अजित कुमार गौतम, रविन्द्र प्रताप सिंह और शैलेष प्रजापति, अनुराग सिंह सन्नी को अहम भूमिका दी गई है।

इसके अलावा—

• विनीत जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष

• रजनीश जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष

• दुर्गा प्रसाद चौबे को जिला कार्यालय मंत्री

• धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी

• रोशन लाल राजभर को सह-प्रभारी बनाया गया है

सोशल मीडिया और आईटी मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए आदर्श राय, अभिषेक तिवारी, राजवीर सिंह, सूरज सिंह और संदीप अस्थाना को जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के साथ ही पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने पर रहेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।