चंदौली, सकलडीहा जिले में लगातार बनी हुई बिजली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह पहल किसान नेता पिंटू पाल की सिफारिश पर की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की बिजली संबंधी सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करना था।
हालांकि, दिनभर चली इस कवायद के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस समाधान निकलता नहीं दिखा, जिससे किसानों, मजदूरों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
बैठक में चंदौली के XCN, सकलडीहा के XCN, संबंधित SDO और सभी JE अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद समस्याएं जस की तस बनी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी कार्यवाही केवल औपचारिकता बनकर रह गई और वास्तविक समस्याओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। किसान नेता पिंटू पाल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सभा में प्रमुख रूप से दीनानाथ श्रीवास्तव, मोहन यादव, शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान, गुड्डू शर्मा, अखिलेश यादव और मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों का आरोप है कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं, जिससे खेती और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
एक बार फिर किसान नेता पिंटू पाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल, प्रशासन की इस पहल के बाद भी कोई ठोस नतीजा न निकलने से आम जनता में निराशा और आक्रोश दोनों बढ़ते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780