मीरजापुर
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को कंपोजिट विद्यालय महुआरी कला विकास खंड नगर में स्कूल चलो अभियान, शारदा संगोष्ठी, निपुण विद्यालय समारोह और कक्षा 8 पास होने वाले छात्रों के विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सोहनलाल श्रीमाली राज्य मंत्री उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग रहे। बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कक्षा एक और दो के निपुण बच्चों को विद्यालय द्वारा पानी की बोतल देकर पुरस्कृत किया गया एवम् कक्षा के अध्यापकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से लेकर आठ तक प्रत्येक कक्षा में तीन बालक तीन बालिकाओं को अनुशासन सबसे ज्यादा उपस्थित और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। कक्षा पास करने वाले सभी 61 छात्रों को विद्यालय द्वारा एक डायरी और एक पेन देकर भाविनी विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली द्वारा बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और थल सेना अध्यक्ष का तथा प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का उदाहरण दिया गया कि इन्होंने किस तरीके से अपने जीवन को सफल बनाया और बच्चों को सपना भी दिखाया कि आगे चलकर कोई दरोगा कोई डॉक्टर कोई टीचर और कोई विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेगा।
इस अवसर पर शिक्षण संकुल रिजवान, सुधांशु उपाध्याय, राजेंद्र, अर्पित पांडे, प्राथमिक विद्यालय महुआरी फर्स्ट से मनीषा, धर्मराज, और अपने विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव








Users Today : 50
Users This Year : 10922
Total Users : 23515
Views Today : 102
Total views : 46131