डीडीयू नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर में सभी वार्डों की टूटी हुई गलियों , नालियों व साफ-सफाई न होने के विरोध में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विजय त्रिवेदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की कि नगर में स्वकर न वसूला जाए।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कई गुना टैक्स बढ़ाकर स्व कर के रूप में लिया जा रहा है। हाउस टैक्स इसलिए दिया जाता है ताकि लोगों को अपने घरों के सामने की गली अच्छी मिले, नालियां साफ सुथरी मिले। परंतु नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सभी वार्डों की गलियां टूटी हुई है, सड़के टूटी हुई है, नालियां टूटी हुई है , नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और हर जगह कूड़ा कचरा बिखरा हुआ । फिर भी नगर पालिका कई गुना ज्यादा टैक्स ” स्वकर ” के रूप में वसूल रही है। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर के लोग हाउस टैक्स क्यों दें ? जब उन्हें साफ सफाई नहीं मिल रही है, नालियां और सड़क टूटी हुई है ।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार चल रही है। मुगलसराय के विधायक भी सत्ताधारी दल के हैं । उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद नगर का बुरा हाल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के हर वार्ड की सड़क / गलियां टूटी हुई हैं तथा नालियां भी टूटी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है । कई घरों में नल नहीं पहुंची है लेकिन वॉटर टैक्स उन घरों से भी लिया जा रहा है।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर में नगर में हर जगह गंदगी का अंबार है । कोई जनप्रतिनिधि इस मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को ” सी कैटेगरी ” में डाल दिया गया है जो कि बेहद ही शर्मनाक है ।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर में सिक्स लेन बनने के लिए पैसा आया था लेकिन यहां के स्थानीय प्रतिनिधि के दबाव के कारण नगर में फोरलेन तोड़कर फोरलेन ही बनाया जा रहा है। सड़क के पैसे की बंदर बांट कर नगर को 40 साल पीछे धकेल दिया गया है । शहर के जाम की समस्या पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं आ रहा है, अपनी जेब कैसे भरनी है इसी पर सारे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान है ।
जम के भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर के वार्डों में अगर एक दो रास्ते बन भी रहे हैं, तो वे बेहद निम्न श्रेणी के बनाए जा रहे हैं। ठेकेदार और अधिकारी मिलकर जमकर कमीशन खा रहे हैं। गल्ला मंडी की बनने वाली रोड में भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। सर्कस रोड भी हाल ही में बनाई गई, जो अब टूट चुकी है। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि हम नगर वासियों को ऐसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे , क्योंकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को ये भ्रष्टाचारी नेता और अधिकारी नर्क बनाने पर तुले हुए हैं ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today :
Total views : 45661