गाजीपुर जनपद में एक अहम और गरिमामयी पल देखने को मिला, जब निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को पदोन्नति मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्टार लगाया। इस अवसर पर एसपी द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नति प्राप्त अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति के इस अवसर को महकमे में हर्ष और गौरव के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820