प्राथमिक विद्यालय पुरैनी विकास क्षेत्र नियामताबाद चंदौली पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रैली को संकुल प्रभारी बलिराम राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न नारों द्वारा जन जागरूकता किया गया। साथ ही साथ संचारी रोग के विषय में भी जन जागरूक किया गया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी द्वारा सभी से अपील की गई कि सभी बच्चों का नामांकन अपने नजदीक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराएं।

साथ ही साथ बदलते मौसम में संचारी रोगों से बचे।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि आप लोग सभी बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराएं।” बिना शिक्षा के जीवन बेकार” ” शिक्षा ही जीवन का आधार है” साथ ही साथ बदलते मौसम में संचारी रोगों से भी बचे। इस अवसर पर उमेश चंद्र प्रसाद सुजीत यादव रमाकांत अशोक कुमार मनोरमा मौर्य अनीता यादव निधि त्रिपाठी मधुबाला आशा तारा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।