बनारस रेल इंजन कारखाना में एक अधिकारी सहित पांच कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में बरेका परिवार ने अपने एक अधिकारी सहित पांच कर्मचारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में सहायक कार्य प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव, एसएसई/एम/डी  अरुण कुमार सिंह, एसएसई/मशीनिष्ट राम केवल नोनिया, एसएसई/मशीनिष्ट नरेश कुमार सिन्हा, एसएसई/टीआर नंद जी चौबे एवं वरिष्ठ तकनीशियन लक्ष्मण प्रसाद शामिल रहे।

विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए बरेका के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों से शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “आप सभी कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण से आपने न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाएँ एवं कार्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”

इससे पूर्व कीर्ति कक्ष में आयोजित समारोह में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय श्री समीर पॉल ने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक विभाग के कल्याण अनुभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव द्वारा किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।