दिनांक 31.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कण्ठीराव व म0उ0नि0 अनुराधा मौर्या मय पुलिस बल के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0– 0096/2026, धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सौरभ श्रीवास्तव पुत्र ओंकारनाथ श्रीवास्तव, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम असवारी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को रामपुर अंडरपास, फूलपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण का विवरण
वादी द्वारा दिनांक 30.03.2026 को थाना फूलपुर पर लिखित सूचना दी गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री रात्रि के समय घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। वादी के अनुसार अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
साथ ही, वादी द्वारा अभियुक्त के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। स्थानीय थाने से अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।










Users Today : 20
Users This Year : 18084
Total Users : 30677
Views Today : 22
Total views : 60899