यूपी पुलिस विभाग में सोमवार की शाम बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश के एक साथ 13 जिलों में एसपी बदल दिए गए।
शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या की 6वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर का एसपी बनाया गया है। हमीरपुर की एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है।
अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का एसपी बनाया गया है।
अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण बनाया गया है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 20
Users This Year : 18084
Total Users : 30677
Views Today : 22
Total views : 60899