चन्दौली कमालपुर बरहनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया पर सोमवार को प्रधानाध्यापक आलोक सिंह के नेतृत्व में घोसवा न्याय पंचायत के शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई।इसमें निपुण प्रदेश की ओर एक कदम शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा व शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।इसमें सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को मजबूती प्रदान करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही घोसवा न्याय पंचायत के टॉपर बच्चों को मेडल,कापी,कलम, पेन,पेंसिल,रबर आदि देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत किया जाए।ताकि कांवेंट विद्यालय के बच्चों का झुकाव परिषदीय विद्यालयों की तरफ हो सके।कांवेंट विद्यालय की तरह सरकारी विद्यालयों में शिक्षा दिया जा रहा है।शिक्षको की जिम्मेदारी है कि विद्यालय में शैक्षिक माहौल प्रदान कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करे।ताकि सरकारी विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर छात्र आगे मुकाम हासिल कर सके।
प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत मिशन कायाकल्प,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा महत्वपूर्ण पायदान है।बाल वाटिका में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। एआरपी विजय उपाध्याय सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पूरी ईमानदारी से पाल्यो को शिक्षा प्रदान कर रहे है। बाबजूद विद्यालयों में बच्चे अनुपस्थित चल रहे है।
इसके लिए शिक्षक बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उनको विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।ताकि बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति हो सके। इसके लिए अभिभावक व प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक होने की जरूरत है।अध्यक्षता बांके सिंह व संचालन प्रधानाध्यापक आलोक सिंह ने किया।
इस मौके पर रामनगीना सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, राजेश राय, गोविंद सिंह,योगेश भृगुवंशी,अरविंद कुशवाहा, राजाराम, रमेश, लोरिक, हरदेव सिंह, अमित पाल, चंदन, ईशा, सुशील विश्वकर्मा, मस्तराम साहू, अशोक, मंदीप, सुजीत, रामविलास आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 144
Users This Year : 23935
Total Users : 36528
Views Today : 310
Total views : 71807