उन्नाव।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें हर संभव समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को उचित और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को त्वरित न्याय और सुरक्षा मिल सके।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और उनके हक़ की रक्षा करना है। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि कोई भी समस्या होने पर बिना देरी के नजदीकी थाना या सीधे पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराएँ। इस पहल से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
इस मौके पर कई फरियादियों ने व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए सीधे एसएसपी से चर्चा की और उन्हें आश्वासन मिला कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।












Users Today : 40
Users This Year : 15607
Total Users : 28200
Views Today : 103
Total views : 56011