चुनार, मिर्जापुर | मंगलवार, 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी का इलाज संभव है, बस समय पर जांच और पूरा इलाज जरूरी है संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं शिक्षण संस्थानों—आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता में एक विशेष टीबी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सतीश शंकर यादव जिला समन्वयक टीबी विभाग मिर्जापुर ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि मरीज समय पर जांच कराकर नियमित रूप से पूरा उपचार लेते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं डॉ. अंकुश प्रकाश जनरल मेडिसिन, डॉ. अंजली गौतम कायचिकित्सा एवं अनुराधा मधुकर एसोसिएट प्रोफेसर, फार्मेसी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने टीबी के लक्षण, निदान एवं उपचार, टीबी से बचाव के उपाय, आयुर्वेद की भूमिका एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय तथा DOTS थेरेपी के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। एपेक्स के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री एवं उपप्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी. के. राय ने अपने संबोधन में टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी और जागरूकता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साहिल जॉर्ज लाल एसोसिएट प्रोफेसर ट्रस्ट नर्सिंग द्वारा किया गया। अंत में एपेक्स मैनेजर विनोद वर्मा ने जानकारी दी कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24 घंटे बहुविशेषज्ञ सेवाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता को निरंतर लाभ मिल रहा है।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280