चकिया के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया नवारंभ उत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया ।

खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल के निर्देश पर नवारंभ उत्सव 2026 के नामित नोडल संदीप मौर्य के देख रेख में बुधवार को विकासखंड चकिया के प्राथमिक विद्यालय टकटकपुर कोदोचक हिनौती दक्षिणी लठिया ग़रला रामपुर व कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर पर शासन के निर्देश के क्रम मे अनेकों परिषदीय विद्यालयों में रंगोली फूलों गुब्बारों से स्वागत बैनर तैयार कर बच्चों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा एवं तालिया से स्वागत करते हुए नव आरंभ उत्सव शुरू किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में सरस्वती वंदना दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के माध्यम से अभिभावक एवं बच्चों को विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साथ बच्चों को नए सत्र के उद्देश्य एवं योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें बच्चों के लिए रोचक गतिविधियां गीत कविता नृत्य प्रस्तुति चित्रकला रंग भरने की प्रतियोगिता इत्यादि पर चर्चा हुई। साथी ही साथ खेलकूद जैसे म्यूजिकल चेयर दौड़ इत्यादि पर भी फोकस किया गया। बच्चों से अनुभव साझा के दौरान मेरा पहला दिन स्कूल में पर भी चर्चा हुई।

विद्यालयों पर कार्यक्रम के अंत में शैक्षिक सामग्री का वितरण हुआ जिसमें पुस्तको कॉपियां बैग यूनिफॉर्म इत्यादि वितरित किए गए तथा अभिभावकों से संवाद करते हुए नियमित उपस्थिति स्वच्छता पढ़ाई के महत्व पर चर्चा हुई। सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रधानाध्यापको द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई चॉकलेट टॉफी मौसमी हरे ताजा फल वितरित कर समापन हुआ। वार्ता के क्रम इस नव आरंभ उत्सव के बारे में अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि निश्चित ही हंसी-खुशी के माहौल में बच्चों के नामांकन में वृद्धि होगी एवं ठहराव को भी गति मिलेगी व शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।