नई दिल्ली/गोरखपुर:
गोरखपुर से सांसद Ravi Kishan शुक्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात कर आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति एवं गोरखपुर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने तथा चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, गोरखपुर में चल रही एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं और जन अपेक्षाओं से भी गृह मंत्री को अवगत कराया।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार गोरखपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर
* आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
* गोरखपुर के विकास कार्यों की समीक्षा
* संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
* केंद्र से हर संभव सहयोग का आश्वासन
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 44
Users This Year : 17357
Total Users : 29950
Views Today : 112
Total views : 59392