अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः21.02.2026 को समय 17.30 बजे से 20.30 बजे तक जनपद में अवैध वाहनो की चेकिंग तथा सार्वजिनक स्थानों पर मादक पदार्थो का सेवन करने वालों व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी ।
जिसमें अवैध वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जनपद मे कुल-92 स्थानों पर चेकिंग करा कर 1754 वाहनों के चेक किया गया तथा अनियमितिता पाये जाने पर 354 वाहनों का चालान 04 वाहनों को सीज करते हुए 4,30,500 रूपये का शम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए जनपद पर कुल- 71 स्थानों पर चेकिंग करायी गयी, जिसमें 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद किया गया ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280