मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-61/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 19.03.2026 को उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त युवराज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी गजराजनगर डाला मोड़ थाना ओबरा जनपद सोनभद्र व 01 बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार/हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया
Riport Anand yadav










Users Today : 81
Users This Year : 23872
Total Users : 36465
Views Today : 223
Total views : 71720