भदोही रमजान की 26वीं रोजा को मोहल्ला जमुन्द स्थित वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खान के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इफ्तार पार्टी में भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संगठन मंत्री फैसल खान ने अपने संगठन के पदाधिकारियों सहित सम्भ्रांतजनो को शामिल किया।
इफ्तार के वक्त दस्तरखान पर परवरदिगार की अजीम नेअमतें सजाई गई थी जो रोजेदार अल्लाहु अकबर की सदाओं का इंतजार कर रहे थे।
जैसे ही अजान की सदा बुलंद हुई लोगो ने अपने रब का नाम लेकर रोजा खोला। उसके बाद बारगाहे परवरदिगार में सजदा रेज़ होकर रब की किब्रियाई बयान की और अपने रब का शुक्र अदा की।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खान ने कहा रोजेदारों को इफ्तार कराना अल्लाह की बारगाह में सबसे बड़ा स्वाब का काम होता है जिसे अल्लाह रब्बुल इज्जत कुबूल फरमाता है।
श्री खान ने कहा रमजान के महीने में किये गए एक-एक नेकी का बदला अल्लाह 70 गुना स्वाब अता करता है। लोगो ने परवरदिगार की बारगाह में मुल्क में अमन शांति भाई चारे और मिल्लत की दुआ की।
इस अवसर पर संगठन के महामंत्री आफ़ताब अंसारी, उपाध्यक्ष उबैदुल्ला असरी, संगठन मंत्री फैसल खान, सचिव जावेद कुरैशी, कोषाध्यक्ष खुर्शीद खान, कार्यकारिणी सदस्य सेराज खान खालसा, इमामे मसाजिद हाफ़िज शहनवाज अहमद, भाजपा नेता अफजल महमूद खान, कमाल खान, पप्पू खान, शेर खान, अली अकबर खान, मुन्ना खान आदि रहे।











Users Today : 115
Users This Year : 23906
Total Users : 36499
Views Today : 270
Total views : 71767