होली स्नेह मिलन और रोज़ा इफ्तार के संग सजा सौहार्द का रंग,

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

राजातालाब क्षेत्र के अराजीलाइन विकास खंड सभागार में मंगलवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोज़ेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

अराजीलाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल की और से हर साल की तरह इस बार भी आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक व पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और अज़ान की आवाज के साथ रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी डा. महेंद्र सिंह पटेल का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता ने उन्हें हमेशा प्रेम, विश्वास और सहयोग दिया है, जिसके लिए वे सदैव आभारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

होली स्नेह मिलन के तहत आयोजित फागोत्सव मेंआए कलाकारों ने ढोल नगाड़े की थाप पर पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लोगों ने फूलों की इको फ्रेडली होली खेलकर फागुन के रंगों का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत कलाकारों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रमुख के आवास में रोज़ा इफ्तार का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों के साथ सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठे और इफ्तार किया। हिंदू समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर रोज़ेदारों का रोज़ा खुलवाया और भाईचारे की मिसाल पेश की। नमाज अदा करने के बाद देश और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई।

इसके पहले क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर विकास का संकल्प लिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव, नगीना पटेल, डा. महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव, सुनिल सिंह, दिनेश यादव, राजेन्द्र पटेल, सियाराम पटेल, मुकेश पटेल, शिवमोहन पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन सुरेन्द्र पांडे ने किया अत में आभार नगीना पटेल ने दिया अतिथियों का स्वागत खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।