वाराणसी, 17 मार्च, 2026;
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को वाराणसी मंडल के छपरा, सीवान, थावे एवं जलालपुर स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे – जलालपुर रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 75103 छपरा- थावे डेमू सवारी गाड़ी,75105 थावे- कप्तानगंज डेमू सवारी गाड़ी 55036 गोरखपुर – सीवान सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जाँच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ थावे विशाल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सीवान प्रणव प्रभाकर , सुधाकर मिश्रा, अमित कुमार, ममता कुमारी, राजेश सिंह, प्रकाश कुमार सहित कुल 05 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 35 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 9720(नौ हजार सात सौ बीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।
उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।











Users Today : 140
Users This Year : 23931
Total Users : 36524
Views Today : 303
Total views : 71800