उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर, शासन एवं पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में आरक्षी (कुशल खिलाड़ी) श्रेय भारद्वाज को निरीक्षक नागरिक पुलिस (निरीक्षक नापु) के पद पर बिना पारी (Out of Turn) पदोन्नति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्रेय भारद्वाज को उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल उपलब्धियां-
• दिनांक 23.02.2026 से 27.02.2026 तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में श्रेय भारद्वाज द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए—
1) 02 स्वर्ण पदक
2) 04 रजत पदक
3) 01 कांस्य पदक प्राप्त किये गए।
• अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने “बेस्ट प्लेयर” का खिताब भी अपने नाम किया।
• प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपना ही पूर्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 360 में 357 का नया रिकॉर्ड स्कोर स्थापित किया, जो उनकी असाधारण क्षमता को दर्शाता है।
पूर्व की उपलब्धियां (लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन)-
• 12वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में—
1) 03 स्वर्ण पदक
2) 02 रजत पदक
• 13वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में—
1) 01 स्वर्ण पदक
2) 02 रजत पदक
• उपरोक्त निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के आधार पर उन्हें यह विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति के उपरांत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा श्रेय भारद्वाज को उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आपकी यह उपलब्धि पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। आपने खेल एवं सेवा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता का परिचय दिया है। भविष्य में भी आप इसी समर्पण के साथ विभाग का नाम रोशन करते रहें।”
पदोन्नति से संबंधित प्रमुख बिंदु-
1. पदोन्नति “कुशल खिलाड़ी” श्रेणी के अंतर्गत नियमावली के अनुसार प्रदान की गई है।
2. यह पदोन्नति बिना पारी (Out of Turn) के रूप में दी गई है।
3. पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान नियुक्ति स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
4. पदोन्नति उपरांत निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण करना अनिवार्य होगा।










Users Today : 35
Users This Year : 10693
Total Users : 23286
Views Today : 44
Total views : 45705