प्रयागराज, ग्राम सभा बघोला आदिवासी बस्ती में उस ऐतिहासिक पल की गवाह बनी, जिसकी गूंज अब पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में सुनाई देने लगी है।
आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब किसी विधायक का आगमन आज इस ग्राम सभा में हुआ और वह भी ऐसा कि जनसैलाब उमड़ पड़ा!
हर दिशा से लोग उमड़े, हर चेहरे पर उत्साह, हर दिल में उम्मीद।
बारा विधायक डॉ. वाचस्पति जी के स्वागत में सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि जनता अब जाग चुकी है।
इस ऐतिहासिक आयोजन की अगुवाई करते हुए
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के प्रदेश संगठन सचिव सोनू सिंह बघेल ने न केवल संगठन का नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का दिल भी जीत लिया।
कार्यक्रम में जो दृश्य देखने को मिला, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया ।
क्या अब पत्रकारों का असली नेतृत्व यही है।
सम्मान का अभूतपूर्व दृश्य:
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की ओर से विधायक, से लेकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मान प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया ।
जिसकी चर्चा अब गांव-गांव, शहर-शहर में जोरों पर है।
सवाल उठ रहे हैं।चर्चाएं तेज हैं।
क्या यह संगठन अब पत्रकारों की पहली पसंद बनने जा रहा है।
क्या यह एक नई क्रांति की शुरुआत है।
जो जुड़ गया, वो आगे बढ़ गया।
जो पीछे रह गया, वो बस देखता रह गया।
यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था।
यह पत्रकार एकता और शक्ति का विस्फोट था।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग अब सिर्फ एक नाम नहीं।
बल्कि एक आंदोलन बन चुका है!
अब वक्त है। फैसला लेने का…
क्या आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनेंगे।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 109
Users This Year : 16952
Total Users : 29545
Views Today : 215
Total views : 58570