
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता अपने परिवार और पत्नी के साथ वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पहुँचे, जहाँ गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला, मोमेंटो और प्रसाद देकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
– महामहिम ने मां गंगा का वैदिक रीति-रिवाज से विधि-वत पूजन किया और विश्व प्रसिद्ध दैनिक आरती के दर्शन किए।
– राज्यपाल ने आरती के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व में सनातन धर्म को अभूतपूर्व सम्मान मिल रहा है।
– गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वे स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गंगा जी की इस पवित्र आरती को देखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
– उन्होंने भारत की संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में नदियों को ‘मां’ का दर्जा दिया गया है, जो हमारी महान विरासत का प्रतीक है।
– इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह और हनुमान यादव सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817