लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में मंगलवार को लंका क्षेत्र के नरिया वार्ड में पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी  लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में मंगलवार को लंका क्षेत्र के नरिया वार्ड में पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस मौके पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से हर छह महीने में किसी न किसी बहाने आम जनता को लाइन में लगना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है।

कमल पटेल ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो 2027 के चुनाव में जनता लाइन लगाकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी। भाजपा सरकार के रहते जनता को महंगाई से राहत मिलना मुश्किल है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमल पटेल, अशोक राजभर, गुड़िया देवी, पूजा, सुकन्या, रिया, गणेश सोनकर, सूरत सोनकर, राजू पटेल और विनोद राजभर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।