संगम नगरी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि 65 वर्षों तक कांग्रेस को दलित महापुरुषों की याद नहीं आई।
भाजपा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की राहुल गांधी की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को 65 वर्षों तक दलित महापुरुषों की याद नहीं आई, लेकिन अब वजूद खत्म होता देख उन्हें नए नाम याद आ रहे हैं।
रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश को जो विराट स्वरूप दिया है, उसी का नतीजा है कि आज विपक्ष उन नामों को आगे ला रहा है जिन्हें उन्होंने दशकों तक नजरअंदाज किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मोदी जी ने कांग्रेस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है।
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों को सांसद ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष एलपीजी को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है। उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बुकिंग पर सिलिंडर मिल रहा है। पीएम मोदी ने उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर गोरखपुर सांसद रविकिशन का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश गोंड, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, पवन मिश्रा, आनंद दुबे, संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
संसद की कार्यवाही बाधित होने पर पर विपक्ष को घेरासंसद की कार्यवाही बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए रवि किशन ने आंकड़ों के जरिए हमला किया। उन्होंने कहा कि संसद चलाने पर जनता की गाढ़ी कमाई का नौ करोड़ रुपया प्रतिदिन और ढाई लाख रुपया प्रति मिनट खर्च होता है। विपक्ष द्वारा पेपर फाड़ना और हंगामा करना देश का बड़ा नुकसान है,
जिसे जनता देख रही है। यूजीसी बिल और सवर्णों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण और पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी-योगी सरकार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योगी-मोदी के राज में किसी भी सवर्ण पर कोई गलत कानूनी प्रहार या अन्याय नहीं होने पाएगा।योगी के राज में माफिया खत्म, अब आते हैं
कलाकारप्रयागराज पहुंचे रवि किशन ने अपनी आगामी फिल्म ‘साइको सैयां’ का जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर के बदलाव पर कहा कि पहले वहां माफिया का राज था, लेकिन अब वहां माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार और साहित्यकार आ रहे हैं।










Users Today : 50
Users This Year : 17586
Total Users : 30179
Views Today : 118
Total views : 59857