लोहता बहुसंख्यक आबादी वाले लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव (मुस्लिमपुरा बस्ती) में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आधिकारिक सीमांकन के दौरान बहुसंख्यक पक्ष की ओर से अल्पसंख्यक परिवार की जमीन में लगभग 3 फीट अंदर तक जेसीबी मशीन से खुदाई कर दी गई। यह खुदाई निर्धारित 10 कड़ी के चकरोड से बाहर की गई थी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया और विवाद हिंसक रूप लेने की आशंका बढ़ गई।
सूचना मिलते ही शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई। ब्लॉक डेवलपमेंट कमिटी (बीडीसी) सदस्य लियाकत अली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, रिजवान चौकी प्रभारी मो. परवेज, स्थानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय सिंह गुड्डू और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बातचीत कराई। खुदाई वाली जगह को तत्काल बंद कराया गया और सभी पक्षकारों को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से चकरोड बनाने की सलाह दी गई।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की सूझबूझ और तेज हस्तक्षेप की सराहना की है, जिसके कारण किसी बड़े संघर्ष को टाला जा सका। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जमीन विवाद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, जबरन कब्जे या हिंसा की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव











Users Today : 62
Users This Year : 17375
Total Users : 29968
Views Today : 153
Total views : 59433