रोहनिया।
जगतपुर पी जी कालेज, जगतपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य माननीय धर्मेंद्र राय ने कहा छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। इस सेवा योजना कैम्प के माध्यम से स्वयं सेवक एवं सेविकाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाई जाती है देश देता है सब कुछ हमें भी कुछ देनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्र प्रथम है छात्राओं के द्वारा देश में परिवर्तन लाया जाता है, छात्र परिवर्तन लाकर देश में भी परिवर्तन की अलख जगाते हैं।
छात्रों को देश के हित व विकास के लिए लगातार तत्पर रहना चाहिए। उनमें निस्वार्थ सेवा की भावना लगातार जाग्रत रहनी चाहिए। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र सिंह पूर्व, छात्र संघ अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प के द्वारा छात्रों का मानसिक विकास तथा अच्छा प्रशिक्षण मिलता है,
जिससे वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसके द्वारा छात्रों की पर्सनालिटी डबलपमेंट होती है। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार पाण्डेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांतीय प्रमुख ने किया। विषय प्रवर्तन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय प्रधान ने दिया।
कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा, अनामिका श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सिंह, चन्द्रशेखर पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के प्राध्यापक डा. दिनेश चन्द्र, सारिका सिंह तथा करुणा पाण्डेय, प्रियंका जैन, भावना, प्रियंका शर्मा, शिव कुमार ने अपना पूर्ण योगदान दिया।











Users Today : 62
Users This Year : 17375
Total Users : 29968
Views Today : 153
Total views : 59433