जौनपुर समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी और प्रेरणादायक पहल करते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। ट्रस्ट का उद्देश्य है। कि गांव-गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें। और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बस उसे सही अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को अगरबत्ती पैकिंग सहित अन्य रोजगार से जुड़े कार्य उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे महिलाएं अपने घर या गांव के आसपास रहकर ही आय अर्जित कर सकें।
इस योजना के तहत हर गांव और क्षेत्र में महिलाओं के समूह बनाए जाएंगे, जहां महिलाएं मिलकर काम करेंगी और एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। ट्रस्ट का मानना है। कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो परिवार मजबूत होगा और समाज स्वतः सशक्त बनेगा।
ट्रस्ट ने अपील की है। कि गांव-गांव के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की यह पहल केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 34
Users This Year : 23976
Total Users : 36569
Views Today : 101
Total views : 71917