वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ वाराणसी में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा मौलाना अब्दुला सलीम का पुतला फूंका गया। सीएम की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बीएचयू सिंह द्वार पर हिंदू रक्षा सेवा संघ द्वारा मौलाना अब्दुला सलीम के खिलाफ मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने रविदास गेट से लेकर BHU सिंह द्वारा तक मार्च निकाला।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रमजान के मौके पर बिहार के मौलाना अब्दुला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर आपत्तिजनक बात कही, जिसे लिखकर बताया भी नहीं जा सकता। मौलाना ने बयानबाजी करते हुए गाय को मां मानने वाली हिन्दू परम्परा का मजाक भी उड़ाया। हमारे देश में माँ का दर्जा सबसे ऊँचा है। ऐसे मौलाना को माँ का अपमान करने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही करना आवश्यक है।
इस दौरान राजेश कुमार ने दिल्ली में हुई होली के दिन बच्ची को जलाने की घटना को लेकर दिल्ली सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार एवं यूपी के सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई करनी चाहिए।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 34
Users This Year : 23976
Total Users : 36569
Views Today : 101
Total views : 71917