वाराणसी 09 मार्च 2026
एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर जबरन सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी और ऑटो चालकों के खिलाफ थाना फूलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 04 चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 02 वाहनों को जब्त किया गया।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ टैक्सी और ऑटो चालक एयरपोर्ट के अराइवल क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को चारों तरफ से घेर लेते हैं और सवारी लेने के लिए दबाव बनाते हैं। कई यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया था कि सवारी से मना करने पर चालक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और परेशान करते हैं।
इसके अलावा कुछ चालक निर्धारित पार्किंग में खड़े होने के बजाय अराइवल लेन में ही वाहन खड़ा कर यात्रियों को रोकने की कोशिश करते थे, जिससे एयरपोर्ट परिसर में भीड़ और यातायात अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने पहले ही टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी चालक केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े रहें और यात्रियों से शालीन व्यवहार करें।
इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोमवार को थाना फूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 चालकों को गिरफ्तार किया और 02 वाहन जब्त कर लिए।
पुलिस ने सभी टैक्सी और ऑो चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर आगे भी किसी यात्री को घेरकर परेशान करने या नियम तोड़ने की शिकायत मिली तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट की व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 34
Users This Year : 23976
Total Users : 36569
Views Today : 101
Total views : 71917