प्रयागराज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की सक्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई जब आयोग के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल ने टोल कर्मियों की मनमानी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।
जिला अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में बताया कि टोल प्लाजा पर तैनात कुछ कर्मियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता और अनुचित व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। और उनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि यदि पत्रकारों की गरिमा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग पूरे भारत में बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। आयोग पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी बारा ने संबंधित विभागों को तुरंत जांच कर दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन के इस त्वरित रुख से साफ हो गया कि पत्रकारों के सम्मान के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले के पत्रकारों और आयोग से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग लगातार पत्रकारों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है। कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग केवल नाम का संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में खड़ा एक सशक्त मंच है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 17
Users This Year : 23959
Total Users : 36552
Views Today : 34
Total views : 71850