अमरावती।
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में लगातार घट रही प्रजनन दर को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में ‘जनसंख्या प्रबंधन नीति’ का प्रस्ताव पेश करते हुए अधिक बच्चों के जन्म को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। प्रस्तावित नीति के तहत दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर ₹25,000 की आर्थिक सहायता देने की योजना है।
सरकार का मानना है कि राज्य में प्रजनन दर तेजी से घट रही है, जिससे भविष्य में श्रमशक्ति की कमी और बुजुर्ग आबादी का अनुपात बढ़ने का खतरा है। इस समस्या से निपटने के लिए माता-पिता को विशेष अवकाश, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों की शिक्षा में सहायता जैसी कई योजनाओं का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति राज्य के सामाजिक-आर्थिक संतुलन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। हालांकि यह प्रस्ताव फिलहाल मसौदा रूप में है और अंतिम निर्णय विधानसभा में चर्चा के बाद लिया जाएगा।










Users Today : 7
Users This Year : 23798
Total Users : 36391
Views Today : 7
Total views : 71504