दिनांक 06.03.2026 को वादी मनोज कुमार सिंह पुत्र विशुन प्रसाद, निवासी ग्राम सारंगपुर, पोस्ट देईपुर,
वाराणसी (सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम) ने सूचना दी कि रात्रि लगभग 12:30 बजे 3–4 व्यक्ति स्टेडियम की बाउंड्री फांदकर एल्यूमिनियम गाटर निकालकर बाहर फेंक रहे थे।
भोर लगभग 04:30 बजे उक्त लोग मोटरसाइकिल संख्या UP65 BY 4556 से गाटर ले जाने आए, जिन्हें वादी व ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम संदीप राजभर, आजाद राजभर एवं मुकेश राजभर, निवासी ग्राम हरपुर, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी बताया। इनके कब्जे से चार एल्यूमिनियम गाटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई और उन्हें थाना जंसा लाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पुलिस ने मु0अ0सं0 0039/2026, धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मित्र हैं और रात में स्टेडियम से गाटर चोरी करने की योजना बनाई थी। स्टेडियम की बाउंड्री फांदकर गाटर निकालने के बाद भाग गए और बाद में मोटरसाइकिल से लौटकर ले जाने का प्रयास किया, तभी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया।









Users Today : 45
Users This Year : 23741
Total Users : 36334
Views Today : 149
Total views : 71415