चन्दौली सैदूपुर क्षेत्र के उसरी गांव निवासी युवा समाजसेवी राहुल कुमार पांडेय ने रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने होली के दिन समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ अपनी खुशियां बांटी। पांडेय ने गांव के लोगों के साथ मिलकर यह त्यौहार मनाया और उन्हें मिठाइयां, रंग, गुलाल तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
राहुल कुमार पांडेय की इस पहल की गांव के लोगों ने सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “होली खुशियों का त्यौहार है। हमें एक-दूसरे के साथ प्यार और खुशियां बांटनी चाहिए। समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर इस पर्व को मनाना चाहिए और उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करना चाहिए।”
पांडेय ने यह भी बताया कि उनके गांव में होली बुढ़वा मंगल तक मनाई जाती है। उनकी इस पहल से गांव में एकता और प्रेम की भावना मजबूत हुई है। राहुल कुमार पांडेय ने भविष्य में भी समाज सेवा में लगे रहने का संकल्प लिया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788