मार्ग की दुर्दशा से आजिज लोग सिचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां   महुअर से मोलनापुर जाने वाला मार्ग सिचाई विभाग के लापरवाही से क्षतिग्रस्त हो चुका है । लोगो को पानी मे होकर आना जाना पड़ता है । नहर के पानी खेतो से ओवरफ्लो होकर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। इसे लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए रोड नही तो वोट नही का नारा दिया ।

महुअरकला गांव से होते हुए मोलनापुर गांव के लिए मार्ग गया है । जो कई गांवो को जोड़ता भी है । खेतो में जाने के लिए पानी जाने के लिए सड़क किनारे नहर गयी है । जो अक्सर ओवरफ्लो होकर मार्ग पर बहता है । गांव में प्रवेश करते ही घुटने भर पानी मे लोगो को डूबकर जाना पड़ता है ।

ग्रामीणो ने सांसद और विधायक से कई बार गुहार लगाया । सुंनवाई न होने पर ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते रोड नही तो वोट नही का नारा दिया । प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणो ने कहा कि गांव में प्रवेश करते ही लोगो को घुटने भर पानी मे होकर आना जाना पड़ता है । स्कूल जाने वाले बच्चे इसी मार्ग से शिक्षा प्राप्त करने जाते है । बलुआ घाट पर शव ले जाने के लिए लोगो को पानी मे डूबकर जाना पड़ता है ।

हर बार जरूरत पड़ने पर लोगो को कई चक्कर लगाते हुए इस मार्ग से जाना पड़ता है । शादी ब्याह में तो लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणो ने कई बार सांसद,विधायक और सम्बंधित अधिकारीयो से गुहार लगाया फिर भी सुनवाई नही हुई । ग्रामीणो ने यह भी कहा कि इस बार जब तक मार्ग का निर्माण और नहर ओवरफ्लो की कोई व्यवस्था नही होती है तब लोग वोट डालने नही जायेगे ।

प्रदर्शन के दौरान अवनीश यादव, नीरज यादव, बिनोद, प्रमोद, रिंटू, चंद्रशेखर, संचित, युवराज, अनुराग, आकाश, मुलायम, हिंमांशु, पप्पू, चिंटू, कन्हैया आदि उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट = अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।