वाराणसी |
6 मार्च, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी महानगर द्वारा आज तुलसीपुर, महमूरगंज स्थित निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भारतीय परंपरा, सामाजिक सद्भाव और विकास के ‘पंच परिवर्तन’ का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ वीरेंद्र जायसवाल, विभाग संघचालक डॉ. जयप्रकाश लाल ने मंच साझा किया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:
पुष्प होली: उत्सव की शुरुआत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ हुई, जिसने वातावरण को सात्विक और आनंदमय बना दिया।सांस्कृतिक प्रस्तुति: कार्यक्रम में छोटी बच्चियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य और विदुषी तनु मिश्र, राधिका मिश्रा एवं सरोज वर्मा द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पंच परिवर्तन का संकल्प: वक्ताओं ने समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, नागरिक कर्तव्य और परिवार प्रबोधन जैसे ‘पंच परिवर्तनों’ को जीवन में उतारने का आह्वान किया। पारंपरिक वेशभूषा: सभी स्वयंसेवक और अतिथि पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजे थे, जो काशी की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक बने।

संबोधन के मुख्य अंश:
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि होली का यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भेदभाव मिटाकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम है। यह समारोह समाजवाद की वास्तविक भावना से ओतप्रोत रहा, जहाँ समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर समरसता का परिचय दिया।
समारोह के अंत में अल्पाहार के साथ सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दीं।
स्नेह मिलन का संचालन नवीन श्रीवास्तव ने किया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्ध वीर ,क्षेत्र ग्राम्य विकास संयोजक चंद्र मोहन, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, काशी विभाग के विभाग कार्यवा राजेश , सह विभाग कार्यवाह डॉ आशीष, विभाग प्रचारक नितिन सहित काशी महानगर के हजारों स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today :
Total views : 45661