दिनांक 04.03.2026 को थाना राजातालाब पुलिस के उ0नि0 आनन्द पाण्डेय (चौकी प्रभारी जक्खिनी) व उ0नि0 चन्दन सिंह एव उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह/ होली त्योहार के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलवा के पास अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त धनेश्वर पुत्र स्व पोत्तन, निवासी ग्राम बेलवा, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 52 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 63 पाउच विंडीज लाइम अवैध देशी शराब बरामद की गई।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 46/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि होली त्योहार के दृष्टिगत वह दिनांक 03.03.2026 को ही अवैध देशी शराब के पाउच लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु अधिक बिक्री करने के उद्देश्य से रखे थे। आज वह बिक्री के उद्देश्य से वहां खड़ा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281