वाराणसी
पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चोलापुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्य करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व वाली संयुक्त टीम ने अवैध विदेशी शराब, नकली क्यूआर कोड और होम्योपैथिक दवाओं के मिश्रण से बनाई जा रही जहरीली शराब के गोरखधंधे को बेनकाब किया है।
छापेमारी और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी दीपक कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गोसाईपुर मोहांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अरुण कुमार पाल (पुत्र स्व. रामकिशुन पाल, निवासी दशवतपुर) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 03 मार्च 2026 को दोपहर करीब 02:30 बजे की गई।
भारी मात्रा में बरामदगी
मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहाँ बड़े पैमाने पर शराब की मिलावट और अवैध पैकेजिंग की जा रही थी:
▪️ विदेशी मदिरा: कुल 46 बोतलें (जिसमें 36 पव्वे और 10 अध्धा शामिल हैं)।
▪️ नकली सामग्री: 365 जाली QR कोड, 460 नकली ढक्कन (जिंदा कैप्सूल) और विभिन्न ब्रांडों की 182 खाली बोतलें।
▪️ होम्योपैथी दवाओं का खेल: ‘व्हीजल होम्योपैथी डाइल्यूशन’ की 51 बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिनका उपयोग मिलावट के लिए किए जाने की आशंका है।
थाना प्रभारी की सक्रियता और कानूनी कार्यवाही
थानाध्यक्ष दीपक कुमार की तत्परता से इस अवैध नेटवर्क को समय रहते ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना चोलापुर में मु.अ.सं.- 90/2026 के तहत आबकारी अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे 318(4), 338, 340(2)) में मामला दर्ज किया है।
टीम का विवरण
इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ उप-निरीक्षक पुरुषोत्तम लालजी, महेश कुमार जायसवाल और आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीशंकर वाजपेयी सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अन्य पुलिस शामिल रही ।











Users Today : 31
Users This Year : 23822
Total Users : 36415
Views Today : 49
Total views : 71546