चन्दौली– नौगढ़ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखऱ (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में दिनांक 01.3.2026 को समय 19.50 बजे थानाध्यक्ष चकरघट्टा के नेतृत्व में थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
1-थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम झरियवा के बगल जंगल के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की । गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1.रमेश चेरो पुत्र स्व0 सुदामा ग्राम गंगापुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष, 2. मुन्नू खरवार पुत्र स्व0 सहदेव नि0ग्राम झरियावा थाना चकरघट्टा चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष के रूप मे हुयी।
गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 60 अबकारी अधि0 थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक बैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.रमेश चेरो पुत्र स्व0 सुदामा ग्राम गंगापुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष,
2. मुन्नू खरवार पुत्र स्व0 सहदेव नि0ग्राम झरियावा थाना चकरघट्टा चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष
बरामदगी का विवरण- 10 लीटर कच्ची शराब
गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 1.03.2026 समय 18.20 बजे स्थान झरियावा जंगल मे ग्राम झरियावा
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी थाना चकरघट्टा चन्दौली ।
2. का0 प्रमोद कुमार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
2- थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पडहवा केपास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.बलराम यादव पुत्र प्यारे यादव ग्राम पडहवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 31 वर्ष के रूप मे हुयी।
गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 60 अबकारी अधि0 थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक बैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 16
Users This Year : 17457
Total Users : 30050
Views Today : 88
Total views : 59606