दारागंज स्थित वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

केदारसुत फाउण्डेशन तथा आरव फाऊंडेशन व मयोपास चेरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक संयोजन तथा भारत तिब्बत सहयोग मंच के संबोधन से दारागंज स्थित धनराज वृद्धाश्रम में वृद्ध माता-पिता, अनाथ बच्चों तथा समाज सेवी युवा वॉलंटियर्स के साथ होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य एवं विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर रौनक गुप्ता, डिविजनल हेड, सिविल डिफेंस बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
वहीं नीरज शुक्ला (गायक तथा संगीत अध्यापक) एवं ओम शिवम उपाध्याय (गायक व कवि) विशेष साहित्यिक अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आयोजकों द्वारा आभार एवं सम्मान

केदारसुत फाउंडेशन के संस्थापक विजेन्द्र पाठक जी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए सम्मान समारोह को अग्रसर किया। वृद्धाश्रम की संचालक आदरणीया डॉ सुजाता पाण्डेय जी ने सभी समाज सेवियों को धन्यवाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

युवाओं को समाज सेवा हेतु प्रेरणा

मुख्य अतिथि श्रीमान रौनक गुप्ता जी ने सभी वृद्ध जनों से भेंट कर उनका हाल-समाचार लिया तथा युवाओं को समाज सेवा हेतु प्रेरित किया। विजेन्द्र पाठक जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए संस्था के लक्ष्य — निर्मल गंगा अभियान, गौ सेवा आदि समस्त सेवा कार्यों हेतु आगे आने का निवेदन किया।

उल्लेखनीय है कि केदारसुत फाऊंडेशन लगातार गंगा स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर कार्य कर रहा है।

आरव फाऊंडेशन के संस्थापक विवेक गुप्ता जी ने कहा कि इस मुहिम में हम सभी हाथ से हाथ मिलाकर साथ हैं तथा उन्होंने युवा स्वयं सेवियों को सम्मानित किया। मायोपास के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सभी वृद्ध माता-पिता को गुजिया खिलाकर उन्हें होली की शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी श्रोतागण गायक नीरज शुक्ला तथा ओम शिवम उपाध्याय जी के गीतों से विशेष रूप से प्रभावित हुए।

इस अवसर पर महिला समाज सेविकाओं में कोमल गुप्ता, रिया कुशवाहा, शाहीन, प्रियंका तिवारी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही शुभ गुप्ता, अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी, अधिवक्ता विनय तिवारी, ओम शिवम उपाध्याय एवं आशीष मिश्रा की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

साथ ही हिमांशु दुबे ( प्रांत महामंत्री बीटीएसएम), विजय कुमार पाण्डेय ( अधिवक्ता एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांत अध्यक्ष ), डॉ. वैशाली जैन ( एस्ट्रोलॉजर) तथा प्रतिबिंब ( इंप्रिंटो ) ने वर्चुअली संबोधित करते हुए शुभकामनाएं अर्पित किया ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।