आजमगढ़।
जनपद में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। डॉ0 अनिल कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में थाना सिधारी परिसर में विशेष OR (ऑर्डरली रूम) आयोजित किया गया।
इस दौरान शुभम तोदी (क्षेत्राधिकारी नगर) ने थाना सिधारी के समस्त विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं साक्ष्य आधारित हो।
सीओ सिटी ने कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पीड़ित पक्ष से नियमित संवाद बनाए रखा जाए। जिन मामलों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनमें संबंधित विवेचकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विवेचक केस डायरी का नियमित संधारण करें, साक्ष्यों का विधिक परीक्षण सुनिश्चित करें तथा न्यायालय में लंबित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करें।
पुलिस प्रशासन के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि अब विवेचनाओं में शिथिलता पर सीधी कार्रवाई तय है। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार की समीक्षा बैठकें लगातार जारी रहेंगी।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909