पीडीडीयू नगर डीडीयू स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित हनुमान मंदिर में हमेशा की तरह इस शनिवार की रात्रि में जागरण मंडल के भक्तों ने हनुमान चालीसा, संकट मोचनास्टक एवं बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया,तत्पश्चात हनुमान जी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति प्रारंभ हुआ
जिसमे आनन्द कुमार ने मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे,अशोक सिद्धार्थ ने जेकर राम ना बिगड़ीए ओकर लोग का बिगाड़ी,आशीष श्रीवास्तव ने खेले मसाने में होली दिगम्बर, छांगुर गुरु ने मन लागल हमार भोले की चरनियां में होली खेलेंगे हम नगर विश्वनाथ में,हम्मीर शाह ने दिगम्बर होली खेले मसाने में,दीनदयाल अग्रवाल ने झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से हम खेलेंगे होली गिरधर गोपाल से,विजय राज ने झूम झूम नाचे वीर हनुमाना,आनंद गुप्ता होली खेले रघुवीरा अवध में तथा मेरे बांके बिहारी लाल ना करना श्रृंगार अबकी ब्रज की होली में,महेश मधुर ने होली खेलत हनुमत के दरबार में लाल रंग उड़ते तथा होलिया में उड़े रे गुलाल हनुमान जी के मन्दिर में सुनाया,इनके ढोलक पर कन्हैया लाल ने संगत की।
और अंत भगवान संग भक्तों ने होली खेलना प्रारम्भ किया जिसमें भक्तों ने अबीर,गुलाल से पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगा कर दिया तथा एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में सर्वश्री शिवगोपाल,विमल जायसवाल,प्रभु गुप्ता, कृष्ण कांत,विजय गुप्ता,बसंत अग्रवाल,आलोक मोदी,अशोक जायसवाल,लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र जायसवाल, अंशु, अमित,शिवाय,विजय विश्वास,राजकुमार गुप्ता,मोनू निगम,रवि पांडेय,अनिल जायसवाल,गुड्डू, तिलकधारी यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 89
Users This Year : 23785
Total Users : 36378
Views Today : 225
Total views : 71491